रविवार, 31 जुलाई 2022

स्वतंत्रता


जिस स्वतंत्रता का सूर्य न होगा कभी अस्त

गान करता देश समस्त, दिन है वो पंद्रह अगस्त। 


जिज्ञासा थी जिस आज़ादी की मिली वो अंशतः 

बाकि है स्थापित होनी सद्भाव सद्मार्ग शांति पूर्णतः। 


७५ वर्ष भी पड़े कम पाने में लक्षित गति 

अब तय करने होंगे त्वरित और तीव्र रणनीति। 


अब बात नहीं करने होंगे सारे लंबित काम तमाम 

वरना आगे होंगे न इतिहास में हमारे तुम्हारे नाम। 


ज्ञान जो एकत्रित किया सदियों से उसका मान रखो 

अनुपयोग पे काम करो सदुपयोग पे जान रखो। 


जो समझे उसे समझाओ वक़्त यूँ अब न बिताओं 

युद्ध के द्वार पर बैठे मायूसी से सर न झुकाओ। 


शायद मुश्किल हो जीत ये लेकिन लड़ना बहुत जरुरी है 

अब आगे तुम सब ये देखोगे यही अंतिम मजबूरी है। 


धर्म युद्ध की इस बेला पर अब हाथ जो न उठा पायेगा

अधर्म का वाहक उसका सर तन से उड़ा ले जायेगा। 


आज शायद ये सोच कर तुम गलत को सह जाओगे 

कल सही खोजने को तुम यूही भटकते रह जाओगे। 


शाम को जब कोशिशों के बाद नींद ना तुम्हें आयेगी 

याद रखना मेरी ही बात तुमको स्वप्न में ले जाएगी।  


शब्द भटक सकते है मेरे अर्थ तुम कुछ भी निकाल लेना 

भावनाओं के मेरे इस भवसागर से तुम स्वयं को बचा लेना। 


-अमित (M AIT )


शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

समेट जरा बिखरकर

सर को झुकाकर 

तन को तुड़वाकर 

साथ सबके मिलकर 

मन की आवाज़ दबाकर 

भाग रही भीड़ इस दंभ पर। 


सोयी दुनियाँ होने भोर पर 

कैसे होगी पार ये दौड़ कर 

शक्ल तो है रंग उस दीवार पर 

पार उसके क्या ये तो तू गौर कर 

साथ अपना दे इस दुनियाँ को छोड़ कर। 


समेट जरा बिखरकर 

उठ जरा सा गिरकर 

हो न बेचैन अब सब्र कर

अपनी धुंध का तू अंत कर

मिलेगी सफलता उसी पथ पर। 


          -अमित(Mait )



सोमवार, 25 जुलाई 2022

शपथ

बीत गई वो रात 
जिसकी करते थे बात
चल पड़े नए पथ पर
लेकर नई शपथ।

अब ये पथिक
न घाव देखेगा अपने
न देखेगा कोई सपने
न देगा कदमों को रुकने
ले शपथ चला अपने पथ।

थाम सको तो थामो हाथ
दे सकते तो दो साथ
न करना विश्वासघात
इतना करो आत्मसात
हो चाहे दिन या रात।

बहुत हुआ ये पथ का पाठ
लक्ष्य से भटके हुए हालात
स्वयं किए तुमने आघात
अब कहते हो क्या हुई बात
थोड़ा तो करो शर्म और लाज
झुक न सको तो स्नेह ही दो
स्नेह न हो तो आदर ही दो
वो भी न हो तो निरादर न हो
जीवन पथ की हो यही शपथ।


"एक सत्य ही एक धर्म सत्यपथ ही सत्यधर्म सनातनम
समय घड़ी ही ईश्वरत्व कालचक्र परमेश्वर आदिअनंतम"

-अमित(Mait)


रविवार, 24 जुलाई 2022

लक्ष्य वही है बस राह बदल गए


कुछ बाते यूँ ही लिखे गए 

विवाद यही कि क्यों न पढ़ें गए

लगता है तुम्हें किताब बदल दिए 

किताब वही हैं बस पन्ने पलट गए। 


कल न किसी ने रोटी खिलाये  

आज मौत पे उसकी नेता भी रो दिए 

खीचने फोटो लोग ये तमाम भिड़े 

गर खुलवा लेते उसके ओठ सिले 

न बुझते देश के गुमनाम दिये। 


कोई रोये कितना अंत में तो हँसे 

मुस्कान हर हाल के चेहरे में दिखे 

न किसी का किसी से दिल दुखे

आशा यही आबाद हर कोई रहे। 


थके कितना नींद सुकून की मिले 

नींद वही है बस ख्वाब बदल गए 

शब्द वही है बस विचार बदल गए 

लक्ष्य वही है बस राह बदल गए। 


-अमित 

मंगलवार, 12 जुलाई 2022

स्मृति

कल रात सोया
सुबह उठा फिर सोया 
सोकर उठा और फिर सोया
ना जाने इस आलस में मैंने
कितने कीमती पलो को खोया।

जब उठा पलंग से 
सूरज दूर क्षितिज से
चमक रहा आग के गोले सा
सूखे गमले में पौधों को
पानी डाल मुस्काया मैं।

सपना जो देखा वो 
स्मृति में ठहरा इस कदर
न भूल सका मैं कई पहर
कोशिश की जब लिखने की
भूला पहला ही अक्षर।

डराते हैं जो सपने 
वो कई बार जगाते भी है
जो लुभाते है अपने
वो कई बार सताते भी है
स्मृति का खेल ये।

-अमित(Mait)




कब चालू होगा

रथ जो ठहरा ये
ज्ञान का
फैले हुए अज्ञान से
पता नही
कब चालू होगा।

रुका जो चक्र ये 
शुद्धता का
फैले हुए प्रदूषण से
पता नही
कब चालू होगा।

बाधित हुआ पथ ये
मानवता का
फैली हुई कट्टरता से
पता नही
कब चालू होगा।


-अमित(Mait)

रविवार, 10 जुलाई 2022

अनूठा सफर

हारती कोशिशों में मैं हूँ 
फस चुका इस कदर 
बीतते हर लम्हे में रहा 
खो अपनी उमर 
अब तो सांसे लेना भी 
होता जा रहा दूभर।

थका हूँ विश्राम से मैं 
हर रोज इस कदर 
उठता हूँ सुबह तो दिन 
जाता है ठहर 
कोशिश आगे बढ़ने की 
पर बीतते सिर्फ पहर। 


उठ गया जो मैं चलने 
अपना ये सफर 
ख़त्म होगी हर मुश्किल 
बनेगा अमृत हर जहर
जहाँ चाह वहाँ राह 
ये एक ही डगर। 


तेरा साथ हो या न हो 
मै चलूँगा हर पहर 
मोह से भी न रुकूंगा 
न कोई गांव न शहर 
ध्येय से पहले न थमेगा 
मेरा ये अनूठा सफर। 

-अमित(Mait )




चुप क्यों हैं तू

चुप क्यों हैं तू,


मैं  नारी हूँ, मैं हारी हूँ
ना तू यह मलाल कर,
ना खड़ी तू देख गलत को,
अब तो तू बवाल कर,

रास्ते  ना मिले तो तू,
खुद की राह निर्माण कर।

चुप क्यों हैं तू,
ना तू अपनी आवाज दबा,
अब तो तू सवाल कर,
ना मिले जवाब तो,
खुद जवाब तलाश कर,
कुछ तो अच्छा ढूँढ़ ले खुद में,
ना मन को यूँ तू उदास कर।

चुप क्यों हैं तू,
जो भी पास है तेरे,
उससे ही तू कमाल कर,
शिक्षित हुआ समाज,
फिर भी कोख़ में मारी है,
ना खड़ी तू देख गलत को,
अब तो तू बवाल कर।

 







हिंदी दिवस मनाने को

जो करे साइन न करे हस्ताक्षर 

न कर सके प्रण जो बच्चो को 

हिंदी माध्यम में पढ़ाने का 

नहीं है अधिकारी वो 

हिंदी दिवस मनाने को

हिंदी नहीं कोई  मंजिल ये तो हैं सफर
कोरोना की चिंगारी पर माँ ये भारी
प्रारम्भ होना चाहिए देश का विकास 

पिता का पत्र हिंदी मूल महाकाल

शोर मत करो बनो परिश्रमी किसान

जो बोओगे वही काटोगे जाओ मान 

हिंदी ही है हिंदुस्तान की जान। 


अमित(MAIT)

 



उद्देश्य

चले मीलों बिना उद्देश्य 

मिला न कोई भी सन्देश। 


जब चले संग ले लक्ष्य एक 

मिला जीवन को ये उद्देश्य। 


भोर में उठ कर भागा जो भी 

साँझ में उसका हक़ विश्राम 

हो किसी का जीवन संग्राम

जीत मिली और भागी हार 

जिसने आगे बढ़ किया प्रहार। 


-अमित(Mait)






स्वप्न

स्वप्न जो था 

सच न वो था 

सुकून था 

पर जो भी था 

टूटा जब 

टूटा मैं 

अंदर से। 


जगा जब 

जग सोया था 

भोर हुआ था 

तारे लौटते थे 

सूर्य क्षितिज पे 

इंतजार में 

नयी सुबह के। 


उठा बिस्तर से 

न निकला स्वप्न से 

दुविधा ऐसी 

जान लगी फसी 

गायब हुई हसी 

स्वप्न सही या 

जीवन सही। 


लड़ाई चली उम्र भर

न स्वप्न हुए ख़त्म 

न भरे कोई जख्म 

चोट ऐसी दिल पे 

खायी ऐसी हमने 

सो जाये तो भय 

जागे तो लगे स्वप्न।


-अमित(Mait) 

युद्ध का तत्व

जंग के मैदान में जब खुद को पाया 

लड़ने से न खुद को रोक पाया 

काल का साया चहुओर छाया 

युद्ध गीत जो तुमने गाया 

तैयार खुद को हमने पाया। 


उखड़ने लगे आलीशान दरख़्त

ह्रदय होने लगे कुछ और सख़्त 

जमीं पे फैलने लगा लाल रक्त 

समझ गया बचा है कम वक़्त 

यही इस युद्ध का तत्व। 


-अमित(Mait) 

चांदनी

जिस चाँद के लिए सूरज को भुलाया

किसी और के लिए मुझे किया पराया। 


जिसके लिए रात भर खुद को जलाया

दिन होते ही अपने लिए अँधेरा पाया। 


शाम को जब दुबारा चाँद आया 

चांदनी ने दिल को खूब रिझाया। 


खो गयी सारी की सारी छाया 

जब अमावस्या का दिन आया। 


आज तो ऐसा दिन हैं आया

खोयी चांदनी खोया उजाला। 


न प्याली बची न प्याला 

ख़त्म हुई मधुशाला।


-अमित(Mait )

शनिवार, 9 जुलाई 2022

नजारा

सुना कि जल रहा किसी का नीड़
नजारा देखने लगी है बहुत भीड़।
अब चलना होगा एक नए सफर पर
पाने हर समस्या की स्थिर तदबीर 
लिखने को एक नई तक़दीर।

बताया रास्ता जो बताने वालों ने मुझे
पथिक को गलत या नज़र सही आया।
जब पहले पड़ाव से पहले ये दिन गया गुजर
साथ देने वादा किया जिन्होंने वो गए मुकर।
छाया जो नशा हमे इस डूबती शाम का
इस नजारे को सुबह की शुरुआत बताया।
जाए जिसको जाना हो वापस लौट कर 
हमे तो केवल अपने लक्ष्य को हैं पाना।

नजारा कुछ यूं बदला चलते चलते 
साथ देने का वादा किया जिन्होंने
वो सब नदारद हुए कारवां से
जब मुकम्मल हुआ सफर तो 
पैर थे अंजुमन में।

हर नजारा हैं बिखरता
कौन समय जो टिकता
उजाले के बाद अंधेरा 
रात के बाद सवेरा।

मौका जो मिले मुझे बता देना
अगर हो कोई शिकवे गिले
की कौन सा नजारा जो भाया
कौन जिसने आखो को भिगाया
हो सके जहा तक साथ चले
पूछने का मौका मिले न मिले।

अब देख कर मेरे कातिल को 
न मेरी रूह कांपी थी
शरीर ठंडा हो चुका मेरा 
देख उसने जश्न मनाया था
फेक सड़क पर मेरी लाश
हुआ वो थोड़ा हताश
की फेका वो तो मिट्टी था
बन मटका फिर वो आएगा
पी कर पानी उस मटके का
जब वो शांत हो जायेगा
उभर पड़ेगा वो विष
जो उसने जग में घोला था
अंत होगा जब उसका
वो संभल न पाएगा।

लौटूंगा फिर इसी पावन धरा पर
यही मेरी पहली और अंतिम प्रण
ले वे भले प्राण मिले जीवन अल्प
पर न बदला न बदलेगा ये संकल्प।

-अमित(Mait)


भटकता मन

ढूंढने उजली सुबह इस उलझी रात के बाद
टूटे दिल और भटकते मन के साथ
अब इंतजार नहीं किसी भोर का
क्योंकि लाना है उजाला
खुद ही को जलाकर।


जब तकलीफ बताने की इच्छा ना हो 
तो लिखना ही बेहतर होता है,
कहां इस दुनिया में कोई दुःख से खुश 
और हंसी के लिए रोता हैं।


जो बदल नहीं सकते उस बारे में सोचना व्यर्थ हैं
जो बदलना जरूरी हैं उस बारे न सोचना पाप हैं।

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

रात

रात आती है तो आए मुझे क्या हैं
जान जाती है तो जाए मुझे क्या हैं
बदल रहे आसमान के रंग कुछ यूं
लगता है बहुत फटेंगे बादल अब तो
तूफान आता है तो आए मुझे क्या हैं।

आज मैने दिन सारा यूं जिया 
सुबह को शाम बेफिक्र किया
रंग बदल गए लोगो के 
जब सच को सच और
झूठ को झूठ बता दिया।

अंधेरा इतना बढ़ गया
इस व्यस्तता की धूप में
की वो किरण भी न दिखे
जिसे जलाने के लिए
न जाने कितने बुझे दिये।

अब सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा
काले बादलो से आकाश
सराबोर हर ओर छोर है
दिखती न तारों की चमक
चाँद भी छोड़ रहा बसेरा।

- अमित(Mait)


गुरुवार, 7 जुलाई 2022

राह

गिरता है पानी उठती तो भाप हैं
सत्य ही धर्म बाकी सब पाप हैं।

समय का मोल हर कोई जान पाए
सोने से पहले एक बार जाग जाए।

सब हो जाए अगर लोग समझ जाए
समझना जरूरी तभी वो समझाएं।

दिखाने से पहले नई अनजानी राहें
लोगो को खुद उस पथ चल दिखाएं।

सूरज सा चमकने का सपना दिखाएं
पहले तपना और धधकना तो सिखाए।

शिकायत से स्वागत का द्वार जो पाए 
वो ही अधर्म बाकी निष्पाप कहलाए।

हारे न वो जो लड़ जान गवाएं
हारे तो वो जो लड़ने न जाएं।

बुधवार, 6 जुलाई 2022

तकदीर

अगर ईश्वर स्वयं तकदीर लिखता
किसी का कम न अधिक लिखता
भाग्य लिखते तो कर्म है स्वयं के
कोई स्वर्ण तो कोई घास बेचता।

अगर बाजार में सुकून बिकता 
न कोई दुःखी गमगीन दिखता
यूं तो हजारों साल बीत गए
हर कोई खोज में ही निकलता।

जब सूर्य खुद ज्वाला से भागता
तब विनाश खुद राग अलापता
झूठ सच से गुना कई तेज फैलता
तब मानवता अनंत प्रहार झेलता।

जब व्यक्ति सत्य के लिए खड़ा होता
दुनियां पत्थरों से स्वागत रोज करती
हर असफल प्रयास पर बारंबार हसती
सफलता के बाद सबका मुंह बंद होता।

अमित(Mait)

मंगलवार, 5 जुलाई 2022

अजेश है वो

जिसका मन हो शिशु सा निश्छल 

जिसके बाजुओं में हो शक्ति प्रबल 

जिसके आने से असहाय हो संबल 

अजेश है वो। 


जिसकी मानवता पे हो श्रद्धा अपार

जिसका लक्ष्य हो सेवा सदा सेवादार

जिसके पथ पर प्रकृति लाये बहार  

अजेश है वो। 


जिसकी क्षमता हो विश्व को भुजाओं पे उठाने की 

इस जग के विषैले सूर्य को निगल पाने की 

विषमताओं के राक्षसी मुँह से निकलने की 

अजेश है वो।

 

जो कर सके मुसीबतो को एक छलांग में पार

जो सुनहरे चमकते अधर्म को दे सके अग्निद्वार

जो जीत सके दुसरो अपने मन को बारंबार 

अजेश है वो। 

 

जो कर सके समय से भी लम्बा इंतजार

जो बिता सके मौन सावन की बहार

ईश्वर से मिलने हर बार युगों हजार 

अजेश है वो। 


जो स्वयं का होना ही ईश्वर के होने में माने 

जो अपना एकमात्र धर्म सिर्फ सेवा ही जाने 

जिए वो ऐसे जिसे दुनिया एक आदर्श माने 

अजेश है वो। 


नोट : ईश्वर =पालक + विश्व के कुछ लोग , सेवा=सद्भावना सहित कर्म 


 -अमित(Mait)


रविवार, 3 जुलाई 2022

डूब गया

रात बारिश हुई भारी
प्रशासन की गैर जिम्मेदारी
और लगने डूब नाली सड़के और चारदीवारी।

सुबह आए नेता देखा सब बेहाल
मिले कुछ देर और ली फोटो 
पर ना ली उन्होंने कोई जिम्मेदारी।

अगली रात फिर हुई तबाही 
बरसी आफत शहर हुआ पानी पानी
नेता ने मंगाई जेसीबी सफाई करवाई।

इस बार डूबा था क्योंकि उनका भी घर
देने गए कलेक्टर को एक लेटर
बनवाई गई नाली अगले ही दिन।

ये देख एक समाचार आया
नेता क्या खुद का घर बचाने
और दुसरो का बेचने बन के आया।


--अमित(Mait)

माँ

न एक दिन और ना ही एक पल  चाहिये 

उसे न छुट्टी और ना ही कोई आराम चाहिए 

जीती है जिसके लिए वो उनका थोड़ा सब्र,

स्नेह, लगाव, प्रेम, जुड़ाव के साथ 

मान - सम्मान चाहिए। 


दौड़ती हुई जिंदगी में सबके साथ 

एक सुलझी सुबह एक शाम चाहिए

माँ के कदमो की आहट न सुनाई दे तो,

चिंता तो घर को रहती माँ की डांट ही सही 

आवाज आनी चाहिए। 


कपडे से लेकर कमरे तक गर साफ़ चाहिए  

करने को सब दुरुस्त माँ के हाथ पड़ने चाहिये 

बच्चो का गृहकार्य हो या हो बाजार व्यवहार,

करती घर के सारे कार्य लाती सावन सी बहार

और आनी चाहिये।  


बिना बोले आँखों से सब को समझा लेती है 

दर्द अपने झेल कर सब को सहज जीवन देती है 

अपनी कद से ज्यादा दुसरो को ऊंचाई देती है 

एक दिन ही क्यों हर दिन उसे अथाह ख़ुशी  

मिलनी ही चाहिए। 


जैसे हर रोज रात के बाद सुबह होती है 

वैसे ही माँ के साथ जिंदगी बिना मौत होती है 

जैसे ह्रदय दिन-रात हमें जीवित रखता लगातार 

वैसे ही माँ के बिना हमें जीवन का कोई सार 

नहीं दिखना चाहिए। 



-अमित 

शनिवार, 2 जुलाई 2022

उम्मीद

उम्मीदों पे तो दुनिया में हर कोई टिका है 

होने को इनसे दूर हो जाऊ मैं पर कम्बख़्त

इन्ही लम्बी दूरियों ने करीब बनाये रखा है।


पता नहीं ये कोई आसरा है या कोई धोख़ा 

हर एक बीतते लम्हे से पूछती हैं मेरी सांसे 

इस जन्म मिल पायेगा या नहीं कोई मौका। 


कभी घटती है तो कभी बढ़ती है ये उम्मीद 

कभी लगती स्वप्न सी तो कभी लगती व्यंग्य 

इस जीवन को संगीत से भरती हैं ये उम्मीद।


-अमित(Mait)

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

यात्रा


यात्रा क्या है?

उससे पूछो जिसने पथ को ही घर 

राहगीरों को ही पडोसी 

प्रकृति को पालक तुल्य 

खुले आसमान को चादर 

सूर्य-चंद्र को पथ प्रदर्शक

और मंजिल को ही ईश्वर बना रखा हैं। 


यात्रा संगम है पथ और पथिक का 

यात्रा गणित है शून्य से अनंत का 

यात्रा तो सार है मानव चरित्र का 

यात्रा मर्म है जन्म से स्मरण का। 


हैं कौन ऐसा जो यात्रा से वंचित है 

ऐसा क्या जो सदियों से संचित हैं 

अमर कौन जो विनाश से सुरक्षित है

यात्रा सार ये गतिमान ही जीवित है। 


अब जब 

यात्रा मंजिल से दूर ही ख़त्म हो रही 

आँखों से धूल न अब ख़त्म हो रही 

दिखायी आगे मंजिल न पड़ रही 

समझ लो बाकि है लम्बा रास्ता 

ये केवल एक पड़ाव जो यहाँ पड़ रही 

लो विश्राम और थोड़ा तो सब्र करो 

सुबह खुद तुम्हारा इंतज़ार कर रही 

पाओगे मंजिल लेश मात्र संदेह नहीं 

बस यात्रा का साथ कभी छोड़ना नहीं 

पथिक वो महान जो लक्ष्य से पहले 

न भटके, न थके और न रुके कभी 

पर जो दुसरो के लिए थक-भटक कर

साथ चल लक्ष्य पाए सर्व शक्तिमान वही। 


इस जग में ऐसा कोई भी ईश्वर हुआ नहीं जिसने यात्रा का कष्ट झेला नहीं 

ये मनुष्यत्व से ईश्वरत्व की है सीढ़ी है सागर से पर्वत की संयोग की है बेला 

वो उतना ही निखर आया जितना कष्ट और दुःख और विरह जिसने झेला।


यात्रा से स्वयं ईश्वर ही न बच पाए -

जिसने यात्रा में ही रक्षा की वो राम, जिसने रक्षा में जीवन यात्रा की वो कृष्ण कहलाये 

जिसने सत्य के लिए की यात्रा वो बुद्ध, और जिसने यात्रा ही सच कि की वो जैन कहलायें 


यात्रा का उद्देश्य स्थापना हो तो प्रगति-

जिसने धर्म के लिए राज स्थापित किया वो युधिष्ठिर धर्मराज कहलाये(इंद्रप्रस्थ -दिल्ली)

जिसने राज के लिए धर्म स्थापित किया वो आचार्य चाणक्य कहलाये(मगध - पटना)

जिसने भविष्य को सूरज दिया लोकतंत्र का वो सम्राट अशोक कहलाये(पंचायत प्रणाली)

जिसने बिना किसी बाहरी मदद सिकंदर को हराया वो राजा पोरस कहलाये(राजा पुरुषोत्तम)

जिसके रहते अरबो ने घुटने टेके हुए विफल सिंध को न कर पाए पर दाहिर कहलाये(सिंध-ईरान)

जिसने न हारा कोई भी युद्ध ४१  में से वो पेशवा बाजीराव कहलाये(चौथे पेशवा महाराष्ट्र)

जिसके एक कदम बढ़ाने से अंग्रेजो की नींद उडी वो नेताजी सुभाषचंद्र बोस कहलाये(बंगाल)

जिसके जोश से दुनिया का शक्ति केंद्र हिल गया वो प्यारे लाल बहादुर शास्त्री कहलाये(प्रधानमंत्री)

जिसने देश को दूरदर्शी सोच दे अंदर से जगाया वो सर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कहलाये(राष्ट्रपति)

ये भारत ऐसे उदाहरणों से भरा है की मुश्किल हर एक को लिख पाए

अब बारी है आपकी यात्रा पूरी कर एक नया उदाहरण बनायें । 



-अमित (Mait)




राह

भटकाव है या जो फितरत है तुम्हारी  जो तुम अपने रास्ते अलग कर जाओगे  दर्द हो या तकलीफ या हो कोई बीमारी  देख लेना एक दिन यूँ बहुत पछ्ताओगे  राह...